फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत

Thu, 20 Jul 2017 12:51 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पानी से भरे गड्ढे में गिरने से बालक की मौत
शौचालय के गड्ढे में डूबकर बच्चे की मौत
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। हुसैनपुर कलां गांव में निर्माणाधीन मकान के अंदर पानी से भरे शौचालय के गड्ढे में गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत से घर में कोहराम मच गया। मृतक बच्चे के परिवार वालों ने मकान मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां निवासी यूनुस का बेटा अबुजर (पांच) मंगलवार को सुबह पांच बजे घर से बाहर गली में खेल रहा था। खेलते-खेलते अबुजर बराबर के निर्माणाधीन उम्मेद के मकान में पहुंच गया। मकान में शौचालय बनवाने के लिए खोदा गया गड्ढा पानी से भरा हुआ था। अचानक बच्चा पानी से भरे गड्ढे में गिर गया। पानी में डूबने से बच्चे की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मकान मालिक उम्मेद तथा मृतक अबुजर के पिता यूनुस सहित गांव वालों से वार्ता की। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद अबुजर को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। बुधवार को सुबह अबुजर के पिता यूनुस गांव के ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचे। मृतक बच्चे के परिजनों ने उम्मेद पर बच्चे की हत्या कर गड्ढे में डालने का आरोप लगाया। कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा व प्रदर्शन किया। अबुजर के पिता यूनुस ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने गांव वालों को बताया कि पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी। प्रदर्शनकारियों में यूनुस, मोहम्मद अब्बास, हारून, अय्यूब, शहजाद, यासीन, इदरीश, जाहिद, नसीम, अलीजान व यूसुफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed