{"_id":"596bb9f64f1c1b0e5e8b4710","slug":"171500232182-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ को 11 लाख रुपये का धमकी भरा पत्र मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सर्राफ को 11 लाख रुपये का धमकी भरा पत्र मिला
Updated Mon, 17 Jul 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। सराफ को घेवर के बंद डिब्बे में 11 लाख रुपये की रंगदारी देने का धमकी भरा पत्र मिला। साथ में पिस्टल की दो गोली भी मिली है। धमकी भरा पत्र मिलने से सराफ व उसके परिवार के लोगों में दहशत व्याप्त है। पुलिस जांच में जुटी है।
मोहल्ला बिद्दीवाड़ा निवासी सराफ अनिल जैन की मकान में दुकान है। दो दिन पूर्व उसकी दुकान पर एक अज्ञात युवक घेवर का डिब्बा बताकर रख गया था। युवक ने बताया कि उनकी दुकान पर आकर इस डिब्बे को कोई ले जाएगा। सराफ ने घेवर से भरा डिब्बा समझकर दुकान में रख लिया। शाम तक जब इस डिब्बे को लेने कोई नहीं आया, तो सराफ ने उसको खोलकर देखा। डिब्बे के अंदर एक धमकी भरा पत्र निकला, जिसमें लिखा था कि एक पेड़ के नीचे वह 11 लाख रुपये रख देना। बताया गया है कि डिब्बे के अंदर धमकी भरे पत्र के साथ पिस्टल की दो गोलियां भी निकली है। सराफ ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में जुटी है। धमकी भरा पत्र मिलने से सराफ व उसके परिजन पूरी तरह से भयभीत हैं।