{"_id":"5963d0d94f1c1b4d128b4573","slug":"171499713753-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से बाइक सवार युवक कुंडल ठगकर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से बाइक सवार युवक कुंडल ठगकर ले गए
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
झांसा देकर महिला से कुंडल लूटे
खतौली। बाइक सवार तीन युवक महिला को झांसे में लेकर उसके सोने के कुंडल ठग कर ले गए। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई है।
रतनपुरी के गांव कितास निवासी कमलेश का पौत्र बीमार है और वह एक नर्सिंगहोम में भर्ती है। सोमवार को कमलेश गांव से नर्सिंगहोम में अपने पौत्र के पास जा रही थी। जीटी रोड पर आयकर भवन के सामने महिला को बाइक सवार तीन युवक मिले। इन युवकों ने महिला से कहा कि आपका चेहरा मुरझाया हुआ है और काफी परेशान हो। हम आपके दुख को दूर कर सकते हैं। तुमको अपने कानों के कुंडल निकाल कर देने होगे। इन कुंडल को हाथ में लेकर तांत्रिक क्रिया करनी है, जिससे सभी परेशानियां दूर हो जाएगी। महिला इन ठगों के झांसे में आ गई। उसने अपने कानों के कुंडल निकाल कर युवकों को थमा दिए। इन युवकों ने कमलेश से कहा कि आपको सड़क पर आगे की ओर बीस कदम चलना है। बीस कदम चलने पर ही आपको पीछे पलटकर देखना है। महिला बीस कदम आगे चली तो इसी दौरान तीनों ठग बाइक से फरार हो गए। महिला ने बीस कदम चलकर पीछे मुड़कर देखा तो तीनों युवक वहां से गायब मिले। महिला ने थाने में पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी।