{"_id":"595be5384f1c1b8e5d8b45d7","slug":"171499194680-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
मीरापुर। कैथोड़ा की महिला ने बेटी के साथ मारपीट करने के आरोप में दामाद समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
कैथोड़ा की इमराना ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बेटी रिजवाना का निकाह खतौली निवासी अहसान के पुत्र सोनू उर्फ राशिद के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले उसका उत्पीड़न करने लगे थे। इस उत्पीड़न के चलते रिजवाना को उसके परिजन गांव कैथोड़ा ले आए थे। आरोप है कि 15 दिन पहले पति सोनू उर्फ राशिद, देवर मोनू उर्फ शुएब, ससुर अहसान दो अन्य लोगों के साथ कैथोड़ा आए और बातचीत करने के नाम पर उसकी बेटी रिजवाना के साथ मारपीट कर जबरन ले जाना चाहा। आरोप है कि पांचों लोगों ने इमराना की हत्या करने की भी धमकी दी। एसएसपी के आदेश पर पांचों व्यक्तियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।