{"_id":"59496bc24f1c1b243d8b4851","slug":"171497983938-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से छेडख़ानी करने के आरोपी को पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रा से छेडख़ानी करने के आरोपी को पकड़ा
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने दिखाई हिम्मत, मनचले की धुनाई
मुजफ्फरनगर। कई दिनों से स्कूल जाने के दौरान छेड़खानी से आजिज आ चुकी छात्रा ने हिम्मत दिखाते हुए युवक को पकड़वा दिया। आरोपी युवक की भीड़ और परिजनों ने जमकर पिटाई की। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया। छात्रा ने नई मंडी कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
नईमंडी कोतवाली क्षेत्र निवासी बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा है। पीड़िता के अनुसार अलमासपुर निवासी युवक रोजाना उसे आते-जाते रास्ते में परेशान करता था। कमेंट कर मिलने के लिए कहता था। परेशान पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। मंगलवार दोपहर छात्रा कंप्यूटर कोचिंग सेंटर जा रही थी। इसी बीच जानसठ रोड पर आरोपी युवक बाइक से आया और छात्रा से छेड़खानी करने लगा। पहले से ही मौजूद भाई ने आरोपी को पकड़कर शोर मचा दिया। आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई और आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। हंगामा होते देख किसी ने पुलिस को सूचना कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से छुड़ाया और पकड़कर कोतवाली लाई। छात्रा भी भाई के साथ कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा काटा। पुलिस आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।