फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, अफरातफरी मची

ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, अफरातफरी मची

Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला, अफरातफरी मची
ग्रामीण पर धारदार हथियार से हमला
विज्ञापन


खतौली (मुजफ्फरनगर)। गांव मोहद्दीनपुर में तीन भाइयों ने ग्रामीण पर धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। हमला करने के बाद आरोपी गांव से फरार हो गए। गंभीर अवस्था में घायल को मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके।

गांव मोहद्दीनपुर में दलित समाज से गांव निवासी जगदीश के लड़के जोनी की बरात शनिवार की शाम को मेरठ के गांव रिठानी में गई थी। बरात में गांव निवासी सुंदरपाल पुत्र माती व सुरेश का लड़का राजू भी बरात में गया था। शनिवार की रात में किसी बात को लेकर राजू की सुंदरपाल के साथ कहासुनी हो गई। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई थी। उस वक्त बरात में शामिल गांव के लोगों ने दोनों को समझाबुझाकर आपस में मामला शांत करा दिया था। रविवार की सुबह सुंदरपाल घर के बाहर अकेला बैठा हुआ था। इसी दौरान राजू अपने दो भाइयों मुकुल व नितिन को साथ लेकर आया। इन तीनों ने धारदार हथियार से सुंदरपाल पर हमला बोल दिया। एक भाई ने खुकरी सुंदरपाल के पेट में मार दी, जिससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। इसके बाद आरोपी तीनों भाई सुंदरपाल व उसके परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालत गंभीर देखते हुए घायल ग्रामीण को मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ अस्पताल में घायल की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी। इसके बावजूद आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके हैं। घायल परिजनों की ओर से पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed