{"_id":"593ee0a31126f4277c8b4568","slug":"171497292963-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई को फंसाने के लिए रचा लूट का ड्रामा
मोरना। गांव किशनपुर मार्ग पर बाइक और पचास हजार रुपये की फर्जी लूट का खुलासा करते हुए पुलिस ने पीड़ित युवक को हिरासत में लिया। पुलिस ने बाइक को गांव में उसके परिचित के घर से बरामद कर थाने ले आई। बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में युवक ने भाई को फंसाने के लिए लूट का नाटक रचा था।
भोपा थाने के गांव किशनपुर से मोरना मिल पर जाने वाले रास्ते पर सोमवार दोपहर गांव के ही आस मोहम्मद पुत्र मोहम्मद उमर ने 100 डायल पुलिस को अपने साथ लूट होने की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। आस मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि वह घर से 50 हजार रुपये लेकर मोरना में खरीदे गए प्लाट के पैसे देने के लिए बाइक द्वारा जा रहा था। जब वह गांव से निकल कर मोरना मिल के नजदीक पहुंचा, तो रास्ते में नकाबपोश चार बदमाशों ने नजदीक पहुंचते ही तमंचे के बल पर रोक कर बाइक तथा रुपये लूट कर मिल की ओर भाग गए। पुलिस घटना को संदिग्ध मानते हुए पीड़ित युवक को थाने ले आई। पूछताछ में युवक ने बताया कि फर्जी लूट का नाटक रच भाई को फंसाने के लिए साजिश रची। भोपा थानाध्यक्ष विजय सिंह ने बताया कि आस मोहम्मद को अपने छोटे भाई मोहम्मद हसन के साथ मकान के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई थी। बड़े भाई ने छोटे भाई को लूट के फर्जी मुकदमे में फंसाने की साजिश रची थी। बाइक को वह अपने पड़ोसी गुलबहार पुत्र रमतुल्ला के घर में खड़ी कर आया था। पुलिस आरोपी युवक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई में लगी है। लूट की सूचना मिलने पर सीओ भोपा अकील अहमद, थानाध्यक्ष विजय सिंह, ककरौली पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की जानकारी ली।