{"_id":"5cd9b2e0bdec2207680eb2ed","slug":"161557770976-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमिका ने फांसी लगाकर दी जान
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती ने परिजनों के प्रेम प्रसंग का विरोध किए जाने के बाद आत्मग्लानि के चलते पहले जहर खा लिया, जिसे त्वरित उपचार के बाद बचा लिया गया। इसके कुछ घंटे बाद ही उसने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया है।
मीरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का किसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व परिजनों को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई, जिसके चलते उन्होंने युवती पर बंदिशें लगा दी थी। इसे लेकर घर में काफी विवाद भी हुआ। ग्रामीणों के अनुसार रविवार शाम आत्मग्लानि के चलते युवती ने घर में ही जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे डॉक्टर के यहां ले गए, जहां उपचार के चलते उसकी जान बच गई। स्वास्थ्य लाभ के बाद परिजन उसे रात में ही घर ले आए, जहां देर रात परिजनों के सोने के बाद युवती ने फांसी लगा ली। सोमवार सुबह युवती की लाश फांसी के फंदे पर लटकी देख परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई करने से इंकार कर दिया। बाद में युवती के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी का कहना है कि घटना के संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।