{"_id":"5c7ecdc9bdec2214195aa848","slug":"161551814089-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्नीचर शोरूम से 60 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्नीचर शोरूम से 60 हजार की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्नीचर शोरूम से 60 हजार की लूट
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। लक्सर रोड पर स्थित एक फर्नीचर शोरूम से बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब 60 हजार रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे बदमाशों का पीछा कर लोगों ने एक को पकड़ लिया। उसे पुलिस को सौंप दिया गया। घटना के बाद थाने पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस फरार हुए बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
ग्राम भूराहेड़ी निवासी निर्देश का पुरकाजी-लक्सर रोड पर फर्नीचर का शोरूम है। मंगलवार की रात्रि करीब नौ बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश आए तथा तमंचे दिखाकर उन्हें आतंकित कर दिया। शोरूम संचालक निर्देश ने बताया कि बदमाशों ने गल्ले से करीब 60 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों के जाते ही उन्होंने शोर मचा दिया। इस पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और उन्होंने बदमाशों का पीछा शुरू कर दिया। बाइक से भागते हुए पीछे बैठे हुए एक बदमाश को खींचकर गिरा लिया। भीड़ ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाश को अपनी हिरासत में ले लिया और थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़ा गया बदमाश उत्तराखंड के झबरेड़ा का निवासी शुभम है। उसके पास से एक तमंचा तथा कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है तथा फरार हुए बदमाशों की भी तलाश शुरू कर दी गई है। उधर, देर रात तक गुड्डू प्रधान, शहजाद, राशिद, निर्देश समेत बड़ी संख्या में लोग थाने पर मौजूद थे। इंस्पेक्टर एमपी सिंह ने बताया कि फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।
-