फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मंदिर व घरों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी

मंदिर व घरों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी

Mon, 04 Feb 2019 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंदिर व घरों से लाखों की नकदी व जेवर चोरी
मंदिर और घरों से लाखों की नकदी चोरी
विज्ञापन

जानसठ। गांव चितौड़ा झाल के मंदिर के अलावा घरों में चोरों द्वारा लाखों रुपये के जेवर व नगदी चोरी कर ली गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चोरों की तलाश की, लेकिन पुलिस को चोरों का कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार देर रात चोरों ने गांव चितौड़ा झाल पर बने मंदिर का ताला तोड़कर मूर्ति पर लगे सोने व चांदी के छत्र सहित शिवलिंग पर लगे जल की जलहरी, दानपात्र जो पिछले चार वर्षों से खुला नहीं था, चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी रामेश्वर दास ने बताया कि मंदिर में लगे दानपात्र में कई हजार रुपये की नकदी थी। चोर मंदिर में माता की मूर्ति पर लगे सोने व चांदी के छत्र भी चोरी कर ले गए, जिसकी कीमत कई लाख रुपये बताई गई है। वहीं, चोरों ने गांव चितौड़ा निवासी गोपाल का परिवार एक शादी समारोह में गया हुआ था। रात में चोर उसके घर में घुसकर नकदी सहित जेवरात चोरी कर ले गए। गोपाल की पत्नी पप्पल ने बताया कि लड़की की शादी के लिए रखे जेवरात व घर का सामान चोरी हुआ है। इसके अलावा गांव निवासी अकरम पुत्र यूनुस के घर में चोर चोरी करने को घुसे तो कुछ ग्रामीण एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उन्होंने गांव में चोरों को मकान में चोरी करते देखकर शोर मचा दिया, जिससे चोर घर से निकल कर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली तथा चोरों की तलाश की, लेकिन पुलिस को कोई सफलता नहीं मिली। थाना प्रभारी आरवी कॉल ने बताया कि चोरों ने चोरी करने का प्रयास किया था। जाग होने पर चोर भाग गए। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed