फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हज उमरा कराने व विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से एक लाख रुपये हड़पे

हज उमरा कराने व विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से एक लाख रुपये हड़पे

Wed, 30 Jan 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
हज उमरा कराने व विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर दो महिलाओं से एक लाख रुपये हड़पे
देवबंद (सहारनपुर)। हज उमरा कराने व सऊदी अरब में एक व्यक्ति को नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक ने दो महिलाओं से 1 लाख 14 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गोपाली गांव निवासी मोहम्मदी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि नगर के मोहल्ला जोशीवाड़ा निवासी एक युवक ने उसे हज व उमरा पर सऊदी अरब भेजने के लिए 64 हजार रुपये में बात तय की थी। उसने भरोसा करते हुए एसबीआई के खाते से उसके खाते में 64 हजार रुपये जमा करा दिए। आरोप है कि उक्त युवक ने उसे हज उमरा पर नहीं भेजा। कई बार उससे फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन वह हर बार फोन काट देता और अब उसने अपना फोन भी बंद कर लिया है। मोहम्मदी ने पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। वहीं, गोपाली गांव की दूसरी महिला शहराना ने भी उक्त व्यक्ति के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है। आरोप लगाया कि उसने पति मुशव्वर की दुबई में नौकरी लगवाने के नाम पर उससे 50 हजार रुपये लिए थे। काफी समय गुजरने के बाद भी उसने उक्त व्यक्ति ने पति को दुबई नहीं भेजा। जब इस संबंध में उसने युवक से मिलकर अपने पैसे वापस मांगे तो उसने पैसे देने से साफ इंकार कर दिया। शहराना ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर अपनी रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है कि तहरीरें मिल गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed