फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शादी समारोह से लौट रही महिला से छेड़छाड़

शादी समारोह से लौट रही महिला से छेड़छाड़

Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
शादी समारोह से लौट रही महिला से छेड़छाड़
शादी समारोह से लौट रही महिला से छेड़छाड़
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। शुक्रवार देर रात शादी समारोह में शामिल होकर पति के साथ लौट रही महिला से बीच राह में तितावी नहर के पास स्थित होटल पर खड़े कुछ युवकों ने छेड़छाड़ व बदसलूकी की। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला व उसके पति पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित दंपती ने तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात वह पत्नी व अन्य परिजनों के साथ परिचित के यहां शादी समारोह में कार से मुजफ्फरनगर गया था। देर रात मुजफ्फरनगर से लौटते समय कार सवार परिवार तितावी नहर के पास स्थित होटल पर रुका था। आरोप है कि इसी दौरान होटल पर पहले से मौजूद कुछ युवकों ने उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें कीं। विरोध करने पर आरोपियों ने दंपती के साथ मारपीट करते हुए उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया, जिसमें दंपती घायल हो गया। शोर मचाने पर पहुंचे लोगों को देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए, जिसके बाद पीड़ित दंपती ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस ने घायल दंपती को पीएचसी में उपचार दिलाया, जहां से घायल महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन उसे उपचार के लिए शामली ले गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed