फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सुशील मूंछ के बेटे की तलाश में दबिश

सुशील मूंछ के बेटे की तलाश में दबिश

Fri, 11 Jan 2019 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
सुशील मूंछ के बेटे की तलाश में दबिश
सुशील मूंछ के बेटे की तलाश में दबिश
विज्ञापन

खतौली (मुजफ्फरनगर)। फाइनेंसर नीरज चौहान की हत्या में शामिल दूसरे आरोपी रोहित सेठी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बुधवार की रात कुख्यात सुशील मूंछ के बेटे की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी शूटर अजय को पकड़ कर फाइनेंसर हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने मुठभेड़ में घायल शूटर को बुधवार को ही जेल भेज दिया था।

मोहल्ला गणेशपुरी निवासी फाइनेंसर नीरज चौहान की बीते वर्ष नौ दिसंबर की शाम को गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का खुलासा करने को लेकर एसएसपी ने क्राइम ब्रांच टीम को भी लगाया था। क्राइम ब्रांच टीम ने फाइनेंसर के कारोबार से जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की थी, जिनको पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। क्राइम ब्रांच टीम की जांच में हत्याकांड के पीछे रतनपुरी के गांव मथेड़ी निवासी कुख्यात सुशील मूंछ के पुत्र अक्षयजीत सहरावत उर्फ मोनी और उसके साथी अशोका मार्केट निवासी रोहित सेठी पुत्र प्रकाशचंद सेठी का नाम प्रकाश में आया था। पुलिस उस शूटर को तलाश कर रही थी, जिसको सुपारी देकर हत्या कराई गई थी। बुधवार को पुलिस ने गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर मुसद्दी के बाग के पास मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी शूटर मेरठ के थाना कंकरखेड़ा के सैनिक विहार निवासी अजय को पकड़ लिया था, जबकि उसका साथी बदमाश साकिब फरार हो गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को फाइनेंसर हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी रोहित सेठी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी अक्षयजीत सहरावत को पकडऩे के लिए बुधवार की रात में उसके कई ठिकानों पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान अक्षयजीत सहरावत पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। पुलिस फरार बदमाश साकिब की तलाश में भी जुटी है। सीओ का कहना है हत्याकांड में सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed