फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कार में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता

कार में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता

Sat, 15 Dec 2018 12:52 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
कार में तोड़फोड़, महिलाओं से अभद्रता
खतौली। शादी समारोह में छेड़छाड़ के आरोप में खदेड़े गए कुछ युवकों ने कार सवार एक परिवार के साथ अभद्रता की। पथराव करते हुए कार में तोड़फोड़ भी की, जिसमें दो घायल हो गए। आरोप है कि आरोपी हजारों की नगदी व चेन लूटकर ले गए। पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला पक्काबाग तथा हाल निवासी ऋषिकेश अतीश राठौर पुत्र मंगल सिंह राठौर बृहस्पतिवार की रात सकौती में शादी समारोह में गए थे। उनके साथ कार में आशीष राठौर, सुमन, भतीजी सोनू व सलोनी, भाई सतीश भी थे। शादी समारोह में परिवार से ताल्लुक रखने वाले खतौली के लोग भी गए थे। आरोप है कि शादी समारोह में परिवार से ताल्लुक रखने वाले इन लोगों ने महिलाओं से छेड़छाड़ कर दी। जिस कारण इन लोगों को वहां से भगा दिया गया था। बृहस्पतिवार की रात करीब 10 बजे के करीब अतीश राठौर अपने परिवार के सभी लोगों को साथ लेकर कार से खतौली आ रहे थे। गांव तिगाई के पास शादी समारोह से खदेड़े गए लोगों ने उनकी कार रुकवा ली और परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। कार में तोड़फोड़ भी की और पथराव भी किया। महिलाओं के साथ भी अभद्रता की। यहीं नहीं अतीश राठौर से 30 हजार रुपये की नगदी और सोने की चेन भी लूटकर ले गए। हमले में अतीश राठौर व आशीष राठौर घायल हो गए। पीड़ित थाने पहुंचे और पुलिस को सूरज, गौरव, जितेंद्र व उनके साथियों के विरुद्ध नामजद तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed