{"_id":"5bbe4945867a55282702ab52","slug":"161539197253-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरांती से हमला करने की घटना का किया पुलिस ने खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरांती से हमला करने की घटना का किया पुलिस ने खुलासा
Updated Thu, 11 Oct 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक के हमलावर को दबोचा
पुरकाजी। क्षेत्र में हुई युवक पर दरांती से हमला करने की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही दलित समाज के एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पांच अक्टूबर को ग्राम नगला दुहैली में खेत पर काम कर रहे बैरागी समाज के युवक अंकित पर किसी ने दरांती से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिसका मेरठ के एक अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के संबंध में आठ अक्टूबर में घायल की मां शिमला देवी ने पुलिस को अज्ञात लोगों के विरुद्ध तहरीर दी थी। पुलिस ने अज्ञात में जान लेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस ने घायल से मिली जानकारी के आधार पर गांव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर सख्ती से की गई पूछताछ की। युवक ने अपना जुर्म कबूल कर लेने पर घटना का खुलासा कर दिया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि कपिल कुमार को हिरासत में लिया है।
सौहार्द बनाए रखने की अपील की
पुरकाजी। त्योहारों के मद्देनजर बुधवार को एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र ने थाना प्रांगण में कस्बे के लोगों की एक मीटिंग लेकर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस दौरान व्यापारी नेताओं ने पुलिस पर मीटिंग की सूचना नहीं देने और रामलीला पर्व के दौरान जरूरी पुलिस बल तैनात नहीं रहने का आरोप लगाकर आगामी दशहरे के पर्व पर पुलिस बल बढ़ाने की मांग की। इसके अलावा बुधवार रात को कस्बे में निकली श्रीराम बारात की शोभायात्रा में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा फेंके गए पत्थर से घायल हुए व्यापारी की घटना को गंभीरता से नहीं लेने पर भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर ने कड़ी नाराजगी जताई। बैैठक में भारत भूषण खुल्लर, राजू वर्मा, निर्दोष जैन, भूषण लाल गोयल, नरेश मिगलानी, डॉ ओपी गौतम, मणिकांत गोयल, वीरेंद्र सिंह, सुशील कर्णवाल, मनोज कर्णवाल, बशारत खान, तोसीफ फारूकी, हाफिज मोहसीन, कल्लू मैम्बर, निसार मैम्बर, मसरूर अहमद आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
36 वीं माता की जोत स्थापित की
पुरकाजी। वर्षों की भांति इस वर्ष भी नवरात्र को लेकर ग्राम फलौदा के लोगों ने मंशा देवी हरिद्वार उत्तराखंड से माता की जोत लाकर गांव के मंशा देवी मंदिर में स्थापित की है। पं विकुल भारद्वाज शास्त्री ने बताया कि आठ अक्तूबर को मंशा देवी मंदिर हरिद्वार से पैदल जोत लेकर यात्रा का शुभारंभ किया गया था। इस बार 36 वीं माता की जोत लाई गई है। प्रतिदिन मंदिर में माता की आरती होगी और नवमी पर माता की पूजा अर्चना के बाद कन्या जिमाकर प्रसाद वितरित किया जाएगा। जोत लाने वालों में पं संजीव शर्मा, आदेश बाबा, बिट्टू त्यागी, संचित त्यागी, सन्नी, मुनेष, आलोक, विभोर, अरविंद शर्मा, नंदू त्यागी, कुलदीप त्यागी आदि लोग शामिल रहे।
युवक ने फांसी लगाकर जान दी
पुरकाजी। एक युवक कस्बे में रहकर करीब एक माह से ठेली लगाकर बिस्कुट बेचने का कारोबार कर रहा था। बुधवार सांय करीब 4 बजे उसने कमरे की छत में रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक बिरेश पुत्र देवीलाल निवासी मिलक मजारा बरेली का रहने वाला था। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा।