{"_id":"5b4a4aa04f1c1b38748b4cbf","slug":"161531595424-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवतियां गोरखपुर से बरामद, प्रेमी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवतियां गोरखपुर से बरामद, प्रेमी गिरफ्तार
Updated Sun, 15 Jul 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। प्रेमियों के संग फरार हुई दोनों युवतियों को पुलिस ने गोरखपुर से बरामद कर ली। पुलिस ने आरोपी प्रेमियों को भी गिरफ्तार कर लिया। थाने में युवतियां अपने प्रेमियों के साथ ही रहने की जिद पर अडिग हैं। पुलिस व परिजन दोनों युवतियों को समझाने में लगे हैं। नगर के एक ही मोहल्ले से दो युवतियां अपने प्रेमी युवकों के साथ 20 जून को फरार हो गई थी। परिजनों ने आरोपी युवकों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दे दी थी। पुलिस उसी दिन से युवतियों को तलाश करने में जुटी थी। शुक्रवार को पुलिस ने परिजनों के साथ भागदौड़ करके दोनों युवतियों को गोरखपुर से बरामद कर लिया तथा आरोपी युवकों को भी पकड़ लिया। युवतियां अपने प्रेमियों के साथ ही जाने की जिद पर अड़ी हैं। पुलिस ने आरोपी युवकों से पूछताछ करने में जुटी है।
महिला से छेड़छाड़ की कोशिश
खतौली। गंगनहर कांवड़ मार्ग पटरी पर अकेली जा रही महिला के साथ बाइक सवार दो युवकों ने रोक करके छेड़छाड़ की कोशिश की। महिला के शोर मचा देने पर युवक बाइक पर बैठकर फरार हो गए। राहगीरों ने युवकों को पकड़ने के लिए बाइक पर पीछा भी किया, लेकिन युवक पकड़े नहीं जा सके। इस घटना की पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।