{"_id":"5b3140df4f1c1b64068b82f6","slug":"161529954527-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडावली के राजन हत्याकांड का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मंडावली के राजन हत्याकांड का खुलासा
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सौतेला बड़ा भाई ही निकला हत्यारोपी
मुजफ्फरनगर/ रतनपुरी। गांव मंडावली बांगर में दो माह पहले हुए राजन हत्याकांड का रतनपुरी पुलिस ने खुलासा कर दिया। सौतेला बड़ा भाई राजकुमार उर्फ राजू ने ही आठ साल के छोटे भाई राजन की हत्या की थी। प्रॉपट्री के लालच में उसने इस वारदात को अंजाम दिया था।
एसपी देहात अजय सहदेव ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान हत्याकांड के खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मंडावली बांगर निवासी जयपाल पुत्र बल्ला ने 21 अप्रैल को अपने आठ वर्षीय पुत्र राजन के अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। बताया था कि उसका बेटा 20 अप्रैल दोपहर दो बजे खेलते समय कहीं गायब हो गया था। 26 अप्रैल को खेत में पानी चला रहे मंडावली बांगर निवासी शमीम पुत्र अकबर अली ने पुलिस को सूचना दी कि शोभाराम के ईख के खेत में बालक का शव पड़ा है। पुलिस ने खेत से लापता बालक राजन का शव बरामद किया था। बालक की हत्या कर शव को जमीन में दबाया गया था। बालक के पिता जयपाल ने मंडावली बांगर निवासी तीन लोगों विष्णु गोयल उर्फ सोनू गोयल एवं मोनू गोयल पुत्रगण बिजेंद्र गोयल और रामकुमार पुत्र राजेंद्र को नामजद करते हुए अपहरण के बाद हत्या करने का मुकदमा पंजीकृत कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपी विष्णु गोयल उर्फ सोनू गोयल पुत्र बिजेंद्र गोयल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी देहात ने बताया कि रतनपुरी एसओ और क्राइम ब्रांच टीम ने जांच के उपरांत राजन हत्याकांड में राजन के बड़े भाई राजू उर्फ राजकुमार को उठाया, जिससे पूछताछ में आरोपी राजू ने अपने भाई राजन की गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हत्यारोपी दूसरे को फंसाना चाहता था
हत्यारोपी राजू ने बताया कि राजन की हत्या से 15 दिन पूर्व सोनू गोयल उनके घर पर ही उसके पिता जयपाल के साथ बैठकर 2016 में राजन के साथ हुए कुकर्म वाले मामले में फैसले की बाबत बात कर रहा था। उस समय वह भी वहीं मौजूद था। तभी उसने यह साजिश रची कि राजन की हत्या करके वह अपने रास्ते के कांटे राजन को हटा देगा और इसका शक सोनू गोयल उर्फ विष्णु गोयल पर जाएगा। सभी लोग इस बात पर आसानी से विश्वास भी कर लेंगे और हुआ भी वही।
विज्ञापन
बालक के साथ हुआ था कुकर्म
पुलिस के मुताबिक पांच फरवरी 2016 को गांव के ही राजेंद्र के यहां काम करने वाले नौकर राजू पुत्र कालू निवासी गांव बुढ़पुर थाना रमाला बागपत ने बालक राजन के साथ कुकर्म किया था। इसी संबंध में विष्णु गोयल उर्फ सोनू गोयल ने बालक के परिजनों को किसी भी प्रकार की कार्रवाई न कराने की धमकी दी थी। इसको लेकर बालक के पिता जयपाल सिंह ने 5 फरवरी 2016 को उक्त दोनों के विरुद्ध धारा 377 , 506 एवं 3/4 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया था, जिसमें अभियुक्त राजू पुत्र कालू अभी भी जेल में बंद है।