फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एसडीएम का अवैध आरा मशीनों पर छापा, सील लगाई

एसडीएम का अवैध आरा मशीनों पर छापा, सील लगाई

Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 27 Apr 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
एसडीएम का अवैध आरा मशीनों पर छापा, सील लगाई
अवैध आरामशीनों पर छापा, सील लगाई
विज्ञापन

खतौली। एसडीएम और तहसीलदार ने अवैध तरीके से संचालित लकड़ी की आरामशीनों पर छापा मारा। जांच पड़ताल में दोनों आरामशीन अवैध रुप से चलती हुई मिली। वन विभाग की टीम ने आरामशीनों पर सील लगा दी है।एक आरामशीन पर प्रतिबंधित सागोन व शीशम की लकड़ी भी मिली।

एसडीएम अतुल कुमार व तहसीलदार अमित कुमार ने पुलिस बल के साथ बृहस्पतिवार शाम को मोहल्ला इस्लामनगर में चल रही अवैध आरामशीन पर छापा मारा। एसडीएम ने वन क्षेत्राधिकारी एमके बलेदी को बुलवाया। वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की तो आरा मशीन बिना लाइसेंस की निकली। इसके बाद अधिकारियों ने मोहल्ला सददीकनगर में अरशद की आरा मशीन पर छापा मारा। यह मशीन भी अवैध तरीके से चलाई जा रही थी। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि दोनों आरा मशीन अवैध रूप से चल रही है। इनके पास कोई लाइसेंस नहीं है। इसलिए इन आरामशीनों पर सील लगाते हुए इनके व्हील को कब्जे में ले लिया गया है। एसडीएम ने मंडी समिति सचिव सुमन भारती को भी मौके पर बुलवाया। मंडी समिति सचिव ने अवैध आरामशीन चलाने वाले अरशद के पिता रियाजूददीन से लकड़ी का स्टॉक रजिस्टर की जानकारी ली, जिसका वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। अरशद की अवैध आरामशीन पर प्रतिबंधित सागोन व शीशम की लकड़ी भी मिली। एसडीएम ने बताया कि अवैध आरामशीनों पर सील लगा दी गई है। आरामशीनों पर मिली प्रतिबंधित लकड़ियों के स्टॉक के बारे में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed