फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बाइ चोरी कर भाग रहे एक चोर को पकड़ा

बाइ चोरी कर भाग रहे एक चोर को पकड़ा

Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बाइ चोरी कर भाग रहे एक चोर को पकड़ा
बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को पकड़ा
विज्ञापन

मंसूरपुर। बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को लोगों ने पकड़ लिया, जबकि दो चोर भाग निकले। लोगों ने धुनाई कर चोर को पुलिस को सौंप दिया। नेशनल हाईवे पर यूनियन बैंक के बराबर में आशीष त्यागी पुत्र सुशील त्यागी निवासी बुढ़ाना मोबाइल की दुकान करता है। बुधवार को दोपहर के समय वह और उसका दोस्त सोनू दुकान पर चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक चोर आया और उसकी बाइक उठाकर भाग निकला। बाइक पर उसके दो अन्य साथी भी बैठ लिए। बाइक उठाते समय उनकी नजर चोर पर पड़ गई। उन्होंने दूसरी बाइक से उनका पीछा किया तथा जड़ौदा के पास चोरी की गई अपाची बाइक समेत एक चोर को पकड़ लिया। इस दौरान बाइक सवार दो चोर उतकर गन्ने के खेत में घुस गए। चोर की लोगों ने जमकर धुनाई की। लोगों ने मौके पर पहुंची पुलिस को चोर सौंप दिया। पकड़े गए चोर ने अपना नाम सुनील देवासी निवासी दिल्ली बताया। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed