{"_id":"5aaabad84f1c1bc4758b5978","slug":"161521138392-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सिपाहियों का गैर जिला ट्रांसफर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो सिपाहियों का गैर जिला ट्रांसफर
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो सिपाहियों का गैर जिला ट्रांसफर
मुजफ्फरनगर। पुलिस लाइन के सरकारी आवासों पर अनाधिकृत कब्जा करने वाले दो सिपाहियों का डीजीपी कार्यालय से गैर जिला तबादला किया गया है। कांस्टेबलों ने एसएसपी के आदेशों को भी दरकिनार कर दिया था।
पुलिस के अनुसार पुलिस लाइन मेें तैनात सिपाही हरेंद्र सिंह और कचहरी में कार्यरत सिपाही प्रवीण कुमार ने अनाधिकृत रूप से पुलिस लाइन के आवासों पर कब्जा कर रखा था। जबकि दोनों आवास अन्य कर्मचारियों के नाम एलॉट थे। आरआई ने इसकी जानकारी एसएसपी को दी। एसएसपी की ओर से दोनों को कई बार मकान खाली करने के मौखिक और लिखित में आदेश दिए गए, मगर दोनों सिपाहियों ने एसएसपी के आदेश को भी अनदेखा कर दिया था। आदेश की अवहेलना पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों के बारे में पुलिस मुख्यालय लखनऊ को पत्र लिखा। जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस मुख्यालय ने दोनों सिपाहियों का गैरजिला तबादला कर दिया। हरेंद्र सिंह का बलिया और प्रवीण कुमार का कुशीनगर स्थानांतरण किया है।
60 बच्चों ने छोड़ी परीक्षा
मुजफ्फरनगर। सीबीएसई बोर्ड के इंटर कॉमर्स की एकाउंट के पेपर में 60 परीक्षा गैर हाजिर रहे। बृहस्पतिवार को यह परीक्षा जिले के 14 परीक्षा केंद्र पर कराई गई। इस परीक्षा के लिए 1520 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 60 ने परीक्षा ने दी। उधर, सोशल मीडिया पर पेपर लीक होने की अफवाह से परीक्षा केंद्र संचालक, परीक्षार्थी और अभिभावक परेशान रहे। वे संबंधित स्थानों पर फोन कर इसकी जानकारी लेते रहे। परीक्षा जिला कॉर्डिनेटर एसडी पब्लिक की प्रधानाचार्या चंचल सक्सेना ने बताया कि परीक्षा सही हुई, पेपर लीक होने की अफवाह थी, जिसे सोशल मीडिया पर फैलाया गया था।
विज्ञापन
रेलवे लाइन के पास युवक का शव मिला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र में संधावली रेलवे ओवरब्रिज के पास रेलवे ट्रैक से कुछ दूर झाड़ियों में एक युवका शव पड़ा मिला है। बृहस्पतिवार देर शाम लोगों ने शव पड़ा देख कर पुलिस को सूचना दी। जानकारी पाकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के शरीर पर चोट के निशान है। हालांकि पुलिस का मानना है कि यह युवक चलती ट्रेन से गिर कर मरा है, मगर शव ट्रैक से दूर झाड़ियों में पड़ा था। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।