फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने राहुल हत्याकांड में दो लोगों को जेल भेजा

पुलिस ने राहुल हत्याकांड में दो लोगों को जेल भेजा

Mon, 30 Oct 2017 01:15 AM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने राहुल हत्याकांड  में दो लोगों को जेल भेजा
राहुल हत्याकांड में दो आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन

पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। दादुपुर गांव में संपत्ति विवाद को लेकर दस माह पूर्व हुए राहुल हत्याकांड में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पिछले वर्ष सात दिसंबर को खादर क्षेत्र के ग्राम दादुपुर निवासी राहुल पुत्र विश्वास की कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी, जिसका शव निकट ही जंगल में एक पेड़ से लटका मिला था। मृतक के ससुर प्रीतम सिंह द्वारा न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया था। अदालत के आदेश पर पुलिस ने गत 27 मार्च को मृतक के चाचा करतार और बाबा भोपाल सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस आज तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। मुकदमे की जांच कर रहे इंस्पेक्टर एपी भारद्वाज ने बताया कि नामजद भोपाल सिंह को निर्दोष मानते हुए उसका नाम मुकदमे से निकाल दिया गया है। इसके अलावा जांच के दौरान प्रकाश में आए मृतक के भाई अंकित उर्फ भोला और ग्राम मारकपुर निवासी मृतक के दोस्त सुमित व मोनू को मुकदमे में शामिल कर सुमित व मोनू को रविवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


गन्ना मूल्य 500 रुपये करने की मांग
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। तुगलकपुर में रविवार को किसानों की बैठक में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की गई। बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने मुख्यमंत्री से किसानों को निशुल्क बिजली व नलकूप कनेक्शन और गत वर्षों को बकाया गन्ना भुगतान आदि तुरंत दिलाने की मांग की। बैठक में यशपाल सिंह, सुखविंद्र सिंह, अमित कुमार, अमरजीत सिंह, साधु सिंह, सुधीर कुमार, वेदपाल, धनपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेंद्र सिंह मान व संचालन हाफिज मुर्तजा त्यागी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed