{"_id":"59b6e2554f1c1beb7f8b6131","slug":"161505157717-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधान समेत 37 के विरुद्घ चार्जशीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राम प्रधान समेत 37 के विरुद्घ चार्जशीट
Updated Tue, 12 Sep 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान समेत 37 के विरुद्ध चार्जशीट
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस ने शेरपुर के बवाल में प्रधान समेत 37 आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। अदालत में चार्जशीट दाखिल कर पुलिस ने बताया कि विवेचना अभी जारी है, जिसमें अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
शहर कोतवाली के गांव शेरपुर में एक जून को बवाल हुुआ था। गोकशी की सूचना पर पुलिस ने गांव में छापे की कार्रवाई की थी। लोगों ने पुलिस को विरोध करते हुए हंगामा किया और पुलिस को दौड़ा लिया। लोगों ने पुलिस की चीता बाइकों को आग के हवाले कर दिया था। बाद में भारी संख्या में पुलिस फोर्स ने मौके पर जाकर आरोपियों की धरपकड़ की थी। इस संबंध में पुलिस की ओर से शेरपुर के आरोपियों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, पुलिस पर हमला, आगजनी आदि संगीन धाराओं में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत तीन दर्जन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सोमवार को पुलिस ने कोर्ट में प्रधान समेत 37 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश किए। साथ ही अदालत में कहा कि मामले की विवेचना अभी जारी है, जिसमें अभी कई आरोपियों की गिरफ्तारी होनी बाकी है।