{"_id":"59989fc04f1c1bf60b8b49bc","slug":"161503174592-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक की मौत का पर्दाफाश करने को पुलिस जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षक की मौत का पर्दाफाश करने को पुलिस जुटी
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक हत्याकांड का खुलासा शीघ्र होगा
खतौली। शिक्षक मोहित के मौत के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस जल्द इस मामले का खुलासा करेगी। वहीं, विहिप नेताओं ने पुलिस को शिक्षक हत्याकांड का खुलासा करने के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया है।
मेरठ के प्रवेश विहार शास्त्रीनगर निवासी शिक्षक मोहित का शव 23 जुलाई को आवास विकास कॉलोनी के सामने रेलवे लाइन के पास पड़ा मिला था। परिजनों ने शव की शनाख्त की थी। परिजनों ने शिक्षक की हत्या करने का आरोप लगते हुए कोतवाली में अज्ञात में मुकदमा भी दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने इस मामले में विहिप के जिला संगठनमंत्री मनीष समेत दो को हिरासत में ले लिया था। विहिप नेताओं ने कोतवाली पहुंच कर विहिप नेता व छात्र को थाने से छुड़वाते हुए पुलिस को शिक्षक हत्याकांड का खुलासा करने को 10 दिन समय दिया था। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने आठ दिन के भीतर ही इस मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया था। पुलिस को इसमें अब तक अहम क्लू भी मिल गए हैं। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने कहा कि शीघ्र ही शिक्षक की मौत के मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।