फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध शराब बेचने के आरोप में दो सैल्समैन गिरफ्तार

अवैध शराब बेचने के आरोप में दो सैल्समैन गिरफ्तार

Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2019 12:32 AM IST
विज्ञापन
अवैध शराब बेचने के आरोप में दो सैल्समैन गिरफ्तार
अवैध शराब बेचने के आरोप में दो सेल्समैन गिरफ्तार
विज्ञापन

चरथावल। आबकारी टीम ने बुड्ढ़ाखेड़ा गांव में देशी शराब की दुकान पर छापा मारकर अवैध तरीके से फर्जी मार्का लगाकर शराब बेचने के आरोप में दो सेल्समैन को गिरफ्तार किया। दुकान को सील कर दिया गया। पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री कराने के आरोप में दुकान के स्वामी और सप्लाई करने वालों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिला आबकारी अधिकारी अखिलेश सिंह और सहायक आयुक्त गणेश शंकर तिवारी के नेतृत्व में टीम ने गांव बुड्ढ़ाखेड़ा में देशी शराब की दुकान पर छापा मारा। दुकान के स्वामी कुलदीप कुमार मौके पर नहीं मिले। मौके से निर्धारित मार्का से अलग किस्म की भारी मात्रा में शराब के पव्वों को देखकर अफसर हैरत में रह गए। उन्होंने मौके पर मिले सेल्समैन बुड्ढ़ाखेडा के मोहित और नीरज से कड़ाई से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि लाइसेंसधारक इन मार्का की शराब अकबरगढ़ निवासी अशोक से मंगाता है। वह आसपास के गांव के लोगों के अवैध रूप से शराब बेचते हैं। टीम ने दुकान से 350 और दुकान के सामने खड़ी बाइक पर रखे एक प्लास्टिक बैग में 59 पव्बे बरामद किए हैं। जांच के दौरान आबकारी अधिकारियों द्वारा देशी मदिरा के गोदाम से बरामद शराब की सप्लाई के संबंध में सत्यापन किया। वहां से उन्होंने इस लेबल की शराब सप्लाई के संबंध में इंकार कर दिया। इंस्पेक्टर त्रिभुवन सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया बरामद शराब के पव्बों पर लगे नकली क्यूआर कोड और लेबल लगाकर बेचना प्रतीत होता है। शराब की दुकान को सील कर दिया गया है। उसका लाइसेंस को निरस्त कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस ने आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर केस दर्ज कर पकड़े गए मोहित और नीरज का चालान कर दिया। एफआईआर में दुकान स्वामी कुलदीप और सप्लाईकर्ता को भी साजिश के आरोप में नामजद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed