फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शाहपुर में दुकानदार पर हमला

शाहपुर में दुकानदार पर हमला

Mon, 17 Jun 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
शाहपुर में दुकानदार पर हमला
शाहपुर में दुकानदार पर हमला
विज्ञापन

शाहपुर। कस्बे में मेन बाजार में दुकानदार और ग्राहक के बीच हुई कहासुनी के बाद ग्राहक ने अपने साथियों के साथ दुकानदार के साथ मारपीट की। अचानक दुकानदार पर हुए हमले की घटना से वहां पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर जाकर चार हमलावरों को दबोच लिया, जबकि अन्य फरार हो गए। सूचना पर क्षेत्रीय विधायक ने थाना प्रभारी को आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

कस्बे के मैन बाजार में सैनी रेडीमेड गारमेंट्स की दुकान पर कपड़े पसंद करने को लेकर ग्राहक व दुकानदार के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। ग्राहक द्वारा फोन करके अपने सात-आठ साथियों को बुलाकर दुकानदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के दुकानदार दोनों में बीच बचाव करते रहे, परंतु ग्राहक की साथ आये युवक मारपीट पर आमादा रहे। भरे बाजार उपद्रव होने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्राहक के चार साथियों को धर दबोचा, जबकि अन्य फरार हो गए। दुकानदार मुकेश सैनी ने घटना के संबंध में थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । दूसरी ओर, दुकानदार के साथ मारपीट की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक उमेश मलिक कस्बे में पहुंचे और पीड़ित दुकानदार से घटना की जानकारी लेकर थाना प्रभारी को आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस बाकी हमलावरों की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed