फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गांव तिसंग में दूसरे समुदाय के चालक को पीटा, हंगामा

गांव तिसंग में दूसरे समुदाय के चालक को पीटा, हंगामा

Wed, 12 Jun 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
गांव तिसंग में दूसरे समुदाय के चालक को पीटा, हंगामा
गांव तिसंग में चालक को पीटा, हंगामा
विज्ञापन

जानसठ। गांव तिसंग में ट्रैक्टर ट्रॉली में बाहर निकली लकड़ी ग्रामीण को लगने पर गांव में हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट में चालक घायल हो गया। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने को लेकर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एकत्र भीड़ को लाठियां फटकार कर खदेड़ा। पुलिस ने एनसीआर दर्ज की है।

बुधवार को गांव नरसिंहपुर चुड़ियाला निवासी गुलजार ट्रैक्टर ट्रॉली में गांव तिसंग क्षेत्र के किसी गांव से लकड़ी भरकर गांव तिसंग होता हुआ जानसठ आ रहा था। ट्रैक्टर ट्रॉली पर लकड़ी काटने वाले लोग भी बैठे हुए थे। गांव से चालक गुलजार ट्रैक्टर ट्रॉली निकालने लगा, तो ट्रॉली में बाहर निकली लकड़ी ग्रामीण अमित को लग गई। इसको लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। ट्रैक्टर पर बैठे मजदूर लोगों ने मारपीट का विरोध किया। मारपीट की सूचना पर गांव के लोग एकत्र हो गए और दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट में चालक गुलजार घायल हो गया। दो समुदाय के लोगों में मारपीट होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर दोनों पक्षों को भगाया और ट्रैक्टर ट्राली को लेकर पुलिस थाने आ गई। ट्रैक्टर चालक व लकड़ी काटने वाले मजदूरों के गांव में मारपीट की सूचना मिलते ही उनके गांव दाहखेड़ी व चुडिय़ाला से लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे। ग्रामीण थाने में पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस ने गांव तिसंग के अमित के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ग्रामीणों को शांत किया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी ने बताया कि मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। एनसीआर दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed