फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   केंद्र संचालक का पैसे लेते फोटो खींचा, हंगामा

केंद्र संचालक का पैसे लेते फोटो खींचा, हंगामा

Wed, 12 Jun 2019 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
केंद्र संचालक का पैसे लेते फोटो खींचा, हंगामा
केंद्र संचालक का पैसे लेते फोटो खींचा, हंगामा
विज्ञापन

जानसठ। नगर के एक बैंक में आधार कार्ड बनाने वाले केंद्र संचालक का खिड़की से ग्रामीण से सुविधा शुल्क लेते हुए किसी ने फोटो खींच लिया। इस दौरान वहां मौजूद अन्य लोगों ने आधार कार्ड बनाने को लेकर केंद्र संचालक द्वारा सुविधा शुल्क मांगने को हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि पुलिस ने जांच पड़ताल करने के बाद बताया कि सुविधा शुल्क लेने का मामला नहीं निकला है।
कस्बा निवासी तौहीद, जीशान, दिव्यांग नसीरुददीन आदि ने बताया कि वे बैंक के चक्कर काट रहे हैं और केंद्र संचालक उनसे सुविधा शुल्क मांग रहा है। बुधवार को हुआ यूं कि बैंक में आधार कार्ड बनाने वाले संचालक द्वारा खिड़की से किसी व्यक्ति से सुविधा शुल्क ले रहा था। इस दौरान चुपके से किसी ने अपने मोबाइल फोन से पैसे लेते हुए फोटो खींच लिया। फोटो को देखकर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सुविधा शुल्क लेने को लेकर जांच पड़ताल की। पुलिस की जांच में शुविधा शुल्क लेने का कोई मामला पकड़ में नहीं आ सका। पुलिस ने आधार कार्ड बनवाने आए लोगों को बामुश्किल समझा बुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन


-बैंक में केंद्र संचालक द्वारा आधार कार्ड बनाने को लेकर सुविधा शुल्क लेने का मामला संज्ञान में नहीं आया है। अगर ऐसा कोई मामला है, तो इसकी जांच पड़ताल कराई जाएगी और केंद्र संचालक के विरुद्ध कार्रवाई होगी-विजय कुमार, एसडीएम, जानसठ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed