{"_id":"5cfd56e5bdec22071035991f","slug":"156010671713-muzaffarnagar-news86","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में दो वाहन चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद सफेदा रोड से दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छिपाकर रखी बाइक चोरी की आठ बाइकें और दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में रविवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि खतौली कोतवाली पुलिस इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा के नेतृत्व में रविवार सुबह सफेदा रोड तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने के लिए कहा गया तो वे फायरिंग कर भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा करते हुए घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। एसएसपी के मुताबिक पकड़े गए युवकों में राजेंद्र निवासी मोहल्ला द्वारिकापुरी, बहसूमा मेरठ और संदीप निवासी गांव करहेड़ा भोपा शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए। जांच में उनके पास से बरामद बाइक चोरी की पाई गई, जिसे उन्होंने ईद को ही बिजनौर जनपद से चोरी किया था। इस पर थाने लाकर उनसे पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर राजेश फार्म हाउस के पास स्थित प्लॉट में छिपाकर रखी गई सात अन्य बाइकें भी बरामद की गईं, जिन्हें आरोपियों ने जनपद व आसपास क्षेत्र से चोरी किया था। एसएसपी ने बताया कि आरोपी वाहनों को चोरी करने के बाद उनके फर्जी कागजात बनाकर उन्हें पांच से 25 हजार रुपये तक देहात क्षेत्रों में बेच देते हैं। आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। वाहन चोरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा के साथ ही एसएसआई मनोज कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।