फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   उत्पीड़न और दुष्कर्म में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

उत्पीड़न और दुष्कर्म में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
उत्पीड़न और दुष्कर्म में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
उत्पीड़न और दुष्कर्म में पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर निवासी विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक रूप से शोषण करने, दो देेवरों पर दुष्कर्म करने व बंधक बनाकर हत्या का प्रयास करने के आरोप में दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

शहर कोतवाली क्षेत्र की महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी करीब पांच साल पूर्व बघरा निवासी युवक से हुई थी, जो फिलहाल शहर में ही रहता है। आरोप है कि शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष विवाहिता का मानसिक व शारीरिक शोषण करता रहा। इसी दौरान दो देवरों ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की। इसकी शिकायत करने शौहर से करने पर विगत मार्च माह में विवाहिता को घर में ही बच्चों समेत बंधक बना लिया गया। आरोप है कि 23 मार्च को ससुराल पक्ष ने दुपट्टे से गला घोंटकर विवाहिता की हत्या का भी प्रयास किया गया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी शौहर व देवरों के साथ ही सास व दिल्ली निवासी महिला रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed