फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   खालापार में युवक से मारपीट, फायरिंग

खालापार में युवक से मारपीट, फायरिंग

Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
खालापार में युवक से मारपीट, फायरिंग
खालापार में युवक से मारपीट, फायरिंग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। मोहल्ला खालापार में शनिवार देर रात घर के बाहर खड़े युवक से मारपीट करते हुए उस पर फायरिंग कर दी गई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पुलिस ने कातिलाना हमले समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार में अल्वी गॉर्डन निवासी शादाब ने तहरीर देकर बताया कि शनिवार देर रात वह घर के पास टहल रहा था। आरोप है कि खालापार निवासी अकरम, वसीम, नईम व नदीम साथियों के साथ पहुंचे और उसके साथ गालीगलौज कर दी। विरोध किए जाने पर आरोपियों ने शादाब पर हमला कर उसे घायल कर दिया। शोर मचाने पर परिजन व आसपास के लोग पहुंचे तो हमलावरों ने शादाब पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिस पर पुलिस ने दबिश देते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि हमलावरों में शामिल अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed