फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बेहड़ा-थ्रू के संघर्ष में दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज

बेहड़ा-थ्रू के संघर्ष में दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज

Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बेहड़ा-थ्रू के संघर्ष में दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज
बेहड़ा-थ्रू के संघर्ष मामले में दूसरे पक्ष की भी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

भोपा। गांव बेहड़ा-थ्रू में ईद की नमाज पढ़ाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष व पथराव मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी नौ लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, घटना के बाद से गांव में तनाव बना हुआ है, जिसके मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात है।

थाना क्षेत्र के गांव बेहड़ा-थ्रू में ईद के दिन नमाज पढ़ाने को लेकर तेली व कुरैशी समाज के लोगों के बीच टकराव हो गया था, जिसमें लाठी-डंडे, धारदार हथियार का इस्तेमाल होने के साथ ही जमकर पथराव भी हुआ था। संघर्ष में दोनों तरफ के सात लोगों को चोटें आईं थीं। मामले में एक पक्ष से नफीस कुरैशी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। रविवार को तेली समाज की ओर से ईशा की तहरीर पर भी पुलिस ने दूसरे पक्ष के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज कर लिया है। इसमें फारूख, रबीद, जहांगीर, साबिर, दानिश, साबिर, कपिल उर्फ कफील, शाह आलम और कैसर अली को नामजद किया गया है। वहीं, घटना के बाद से गांव में तनाव के हालात हैं, जिसके मद्देनजर पुलिस बल तैनात किया गया है। इंस्पेक्टर एमएस गिल ने बताया कि दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed