{"_id":"5cfd5622bdec2207657bb34a","slug":"15601065236-khatauli-news25","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट की साजिश रचते तीन बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूट की साजिश रचते तीन बदमाश पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट की साजिश रचते तीन बदमाश पकड़े
जानसठ। पुलिस ने गश्त के दौरान लूट की साजिश रचते हुए तीन बदमाशों को तमंचे व चाकू सहित गिरफ्तार किया है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर चालान कर दिया गया।
शनिवार की देर रात एसआई चंद्रसेन सैनी पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान डीएवी इंटर कालेज के पास स्थित खंडहर में तीन युवक बैठे हुए थे। वे पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर तीनों युवकों को कुछ ही दूरी पर जाकर दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से दो तमंचे, कारतूस, दो चाकू बरामद हुए। एसएसआई सुरेश कुमार ने बताया कि तीनों पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम इरफान पुत्र मेहरबान निवासी मोहल्ला बेरियान, नवाब पुत्र सद्दाम निवासी काशीराम कॉलोनी व शान मोहम्मद पुत्र कय्यूम कुरैशी निवासी मोहल्ला बेरियान कस्बा जानसठ बताए हैं। तीनों के खिलाफ जानसठ तथा अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। तीनों बदमाशों के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।