{"_id":"5cfd4ba5bdec2207490a1a3a","slug":"156010383815-devband-news149","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लेकर देहरादून के व्यक्ति से बदमाशों ने लूटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लेकर देहरादून के व्यक्ति से बदमाशों ने लूटी कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद-रुड़की मार्ग पर बदमाशों ने चौंदाहेड़ी गांव जा रहे देहरादून के एक व्यक्ति से गन प्वाइंट पर लेकर कार लूट ली। पीड़ित व्यक्ति का आरोप है कि बदमाशों ने उससे जबरन स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर भी कराए। बाद में वह जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
देहरादून निवासी सुबोध मेठानी ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि शनिवार की रात्रि वह कार द्वारा चौंदाहेड़ी गांव निवासी चौ. राज सिंह के यहां जा रहा था। कार में उसके साथ दो अन्य लोग मौजूद थे। जब वह देवबंद रुड़की मार्ग पर पड़ने वाले दुचगाड़ी गांव के समीप पहुंचा तो पीछे से आई एक कार में सवार चार बदमाशों ने ओवरटेक कर उसकी कार को रोक लिया। बदमाशों ने पहले तो कार में बैठे दोनों लोगों को तमंचे दिखाकर गाड़ी से उतार दिया और सुबोध को कार में बैठाकर काफी दूर तक ले गए। सुबोध के मुताबिक रास्ते में उन्होंने कनपटी पर तमंचे सटाकर उससे स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर कराए और बाद में उसे रास्ते में उतार कर मोबाइल और कार लूटकर फरार हो गए। बताया कि बदमाशों ने जिन स्टांप पेपरों पर हस्ताक्षर कराए उनके कुछ लिखे हुए थे और कुछ कोरे थे। उनमें क्या लिखा था उसे इसके बारे में जानकारी नहीं है। सुबोध ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने वारंटी समेत पांच को जेल भेजा
देवबंद। कोतवाली पुलिस ने मिरगपुर गांव निवासी सिंभा सिंह, संजय कुमार, सुशील कुमार, जयबीर सिंह का शांतिभंग की धारा में चालान किया है। चारों लोग झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास कर रहे थे। जबकि पुलिस ने सांपला खत्री निवासी शाहआलम और दिलशाद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दोनों के खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी के वारंट जारी थे।