{"_id":"5cfaaf2ebdec2207514f48b9","slug":"155993271117-muzaffarnagar-news118","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हफ्ते पहले कर दिया था हत्या का ऐलान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एक हफ्ते पहले कर दिया था हत्या का ऐलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव बलीपुरा में कुलदीप की दिनदहाड़े हत्या करने वाले आरोपियों ने एक हफ्ते पहले ही उसके साथ मारपीट कर हत्या करने का ऐलान किया था। हालांकि इसे कुलदीप और उसके परिजनों ने गंभीरता से नहीं लिया था, जिसके चलते इसकी शिकायत भी नहीं की गई।
मीरापुर थाना क्षेत्र के गांव बलीपुरा निवासी कुलदीप का गांव की ही सजातीय युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद से युवती पक्ष में आक्रोश था। करीब एक सप्ताह पूर्व युवती पक्ष के लोगों ने क्रिकेट खेलते समय कुलदीप के साथ मारपीट की थी। यही नहीं, उसकी सरेआम हत्या करने की भी धमकी दी गई थी। कुलदीप ने इसकी जानकारी परिजनों को दी थी, लेकिन उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पीड़ित परिजन ने बताया कि यदि उन्हें जरा भी यह इल्म होता कि आरोपी धमकी को सच में अंजाम दे देंगे तो वे इसकी शिकायत करते। मगर उन्होंने इसे महज शरारत समझा और पुलिस से शिकायत नहीं की। उधर, घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसरा है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिसबल तैनात है।
लड़की देखने जाना था मवाना
मीरापुर। मृतक कुलदीप की मां विद्या ने बताया कि उसका बेटा लकड़ी कटान कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके रिश्ते की बात चल रही थी। आज ही वह अपने लिए लड़की देखने के लिए मवाना जाने की तैयारी कर रहा था। इसी तैयारी के सिलसिले में वह कुछ सामान लेने के लिए घर से सुबह करीब 10 बजे निकला था। इसी दौरान आरोपियों ने घेर कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
हत्यारोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
मीरापुर। गांव बलीपुरा में दिनदहाड़े कुलदीप की हत्या करने वाले आरोपियों पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी ने बताया कि हत्या में नामजद मनीष और शिवकुमार पुत्र ब्रह्मसिंह कुुलदीप की प्रेमिका बताई जा रही युवती के भाई हैं। दो अन्य हत्यारोपी गुुरुदीप व रणधीर पुत्रगण ओमवीर भी उनके परिचित हैं। उक्त चारों हत्यारोपियों के खिलाफ मीरापुर थाने में करीब 12 हत्या, लूट, चोरी, डकैती व बलवा आदि के मुकदमे दर्ज हैं। रणधीर तो वर्ष 2014 में मीरापुर थाने के एक दरोगा पर भी फायरिंग करने के मामले में आरोपी है, जिसमें फिलहाल वह जमानत पर बाहर आया हुआ है।