फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   कुलदीप हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

कुलदीप हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप हत्याकांड का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
मीरापुर (मुजफ्फरनगर)। गांव बलीपुरा में शुक्रवार सुबह कुलदीप की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी मनीष को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मनीष के पास से कुलदीप की हत्या में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस व संदिग्ध बाइक बरामद की गई है, जबकि उसका भाई हत्यारोपी शिवकुमार उर्फ शिब्बू फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना पुलिस शुक्रवार देर रात संभलहेड़ा गंगनहर पुल पर वाहन चेकिंग कर रही थी। एसआई शीतल शर्मा ने बताया कि इसी दौरान मीरापुर की ओर से आते बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयास किया गया, तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर चुड़ियाला लिंक मार्ग की ओर भाग निकले। इंस्पेक्टर पंकज त्यागी भी मौके पर जा पहुंचे, जिसके बाद बदमाशों का पीछा कर उन्हें चुड़ियाला लिंक मार्ग पर इकबाल की ट्यूबवेल के पास घेर लिया गया। खुद को घिरा देख बाइक सवारों ने फिर से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें इंस्पेक्टर पंकज त्यागी बाल-बाल बच गए। इसके बाद पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक युवक को पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल युवक गांव बलीपुरा निवासी मनीष पुत्र ब्रह्मसिंह निकला, जिसने शुक्रवार सुबह गांव बलीपुरा में कुलदीप पुत्र बिल्लू की गोली मारकर हत्या की थी। वहीं, फरार युवक की पहचान मनीष के भाई शिवकुमार उर्फ शिब्बू के रूप में हुई। वह भी कुलदीप की हत्या में शामिल था। घायल मनीष के पास से जो तमंचा मिला, उसी से कुलदीप की हत्या की गई थी। घायल मनीष को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर फरार हुए शिवकुमार की तलाश में कांबिंग अभियान चलाया, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed