फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रोहाना टोल प्लाजा पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

रोहाना टोल प्लाजा पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
रोहाना टोल प्लाजा पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। रोहाना टोल प्लाजा पर कार सवारों द्वारा हमला किए जाने के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार रात देवबंद क्षेत्र में दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के रोहाना टोल प्लाजा पर एक जून को चार-पांच कारों में आए 20-25 लोगों ने पहुंचकर हमला कर दिया था। उन्होंने टोल कर्मचारियों से मारपीट करने के साथ ही तोड़फोड़ भी की थी। हमले की पूरी वारदात टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने टोल प्लाजा के अधिकारी विकास कुमार की तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि हमले की सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब तक 15 हमलावरों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से बृहस्पतिवार रात देवबंद क्षेत्र में भारी फोर्स के साथ ताबड़तोड़ दबिश देकर चार हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए हमलावरों में देवबंद के गांव घलौली निवासी शुभम, काला उर्फ तुषार उर्फ अनुज, देवबंद के मोहल्ला चौधरियान निवासी मनीष त्यागी और मोहल्ला बालाजी विहार निवासी मनोज त्यागी शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इन आरोपियों के नाम आए हमले में सामने
मुजफ्फरनगर। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि रोहाना टोल प्लाजा पर हमले की वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। फुटेज के आधार पर अब तक 15 हमलावरों को चिह्नित किया गया है। इनमें देवबंद के गांव बास्तम निवासी विकास त्यागी, गांव घलौली निवासी पंकज त्यागी, अनिल त्यागी, शुभम, प्रिंस, सचिन, सैंटी व काला उर्फ तुषार उर्फ अनुज, देवबंद के मोहल्ला चौधरियान निवासी मनीष त्यागी, गांव मिरगपुर निवासी प्रमेंद्र गुर्जर, गांव दूधली निवासी कुलदीप सैनी, गांव देवलहेड़ी निवासी आशीष, मिश्रा कॉलोनी निवासी विनीत कुमार, बालाजी विहार निवासी मनोज त्यागी और विवेक उर्फ विक्की शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed