फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार

मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार

Fri, 07 Jun 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में पांच लुटेरे गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना और रतनपुरी थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ के बाद उनके तीन अन्य साथियों को भी धरदबोचा। उनके कब्जे से हापुड़ जनपद से लूटा गया ट्रक और सरसों के तेल के 1500 टीन बरामद कर किए गए। पकड़े गए पांचों अपराधियों के खिलाफ कई थानों में लूट, डकैती और हमले के मुकदमे दर्ज हैं। सहारनपुर रेंज के आईजी ने भी यहां आकर पकड़े गए लुटेरों से पूछताछ की है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार दोपहर प्रेसवार्ता करते हुए आईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान व एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि पांच जून को जनपद हापुड़ से करीब 18 लाख रुपये की कीमत का सरसों के तेल से लदा ट्रक लूट लिया गया था। उक्त ट्रक मोदीनगर से सरसों के टीन लेकर गाजीपुर जनपद जाने के लिए निकला था, जिसे हापुड़ में लूटकर फरुखाबाद निवासी चालक अजयपाल को बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे पर फेंक दिया गया था। आईजी के शब्दों में, शुक्रवार सुबह कार सवार लुटेरों की सूचना पर बुढ़ाना और रतनपुरी थाना पुलिस ने संयुक्त चेकिंग अभियान शुरू किया, जिसमें तेजी से आती एक कार को रोकने की कोशिश की, तो उसमें सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बदमाश जौला गांव की तरफ फरार हो गए। पुलिस टीम ने कार का पीछा किया। लुटेरों की कार जौला नहर की पुलिया से टकरा गई। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में कार सवार दोनों बदमाश पुलिस की गोलियां पैर में लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन

घायल बदमाशों की पहचान मोदीनगर के कादराबाग निवासी सुखवीर और गांव फफराना निवासी राजेंद्र के रूप में हुई। दोनों लुटेरों ने पूछताछ में हापुड़ से पांच जून को सरसों तेल लदा ट्रक लूटने की जानकारी दी, जिनकी निशानदेही पर लूटे गए ट्रक को कांधला रोड से बरामद कर एक अन्य लुटेरे अंकित निवासी मोहल्ला हनुमानपुरी, मोदीनगर को गिरफ्तार किया गया। वहीं, लूटे गए सरसों तेेल के 1500 टीन मेरठ में हाईवे बाईपास स्थित एक गोदाम से बरामद किए। वहां मौजूद अंकित निवासी झंडा मुशर्रफपुर, थाना हाफिजपुर जनपद हापुड़ व अंकुर निवासी इंद्रप्रस्थ स्टेट, रुड़की रोड मोदीनगर को गिरफ्तार किया गया। आईजी ने बताया कि पकड़े गए लुटेरे सुखवीर व राजेंद्र शातिर लुटेरे हैं, जिन्होंने वर्ष 2007 में मेरठ के परतापुर से भी ब्लूडॉर्ट कंपनी का कैंटर लूटा था, जिसमें पांच करोड़ के मोबाइल व कंप्यूटर भरे हुए थे। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। आईजी ने लुटेरे गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये इनाम दिए जाने की घोषणा की ंहै।
विज्ञापन
विज्ञापन


... जब फोटो खिंचाने के लिए इंस्पेक्टर को नहीं मिली रिवाल्वर
मुजफ्फरनगर। जौला नहर की पुलिया पर शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ में उस समय हास्यापद स्थिति बन गई, जब मुठभेड़ में घायल बदमाशों के साथ फोटो खिंचाने के लिए पुलिस टीम आगे आई। फोटो खिंचाने के लिए जब इंस्पेक्टर बुढ़ाना यशपाल सिंह आगे बढ़े तो उनके पास सर्विस रिवाल्वर ही नहीं था। इस पर उन्होंने पहले रतनपुरी एसएसआई सूबे सिंह से रिवाल्वर लेने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने नहीं दिया। इस पर इंस्पेक्टर ने पीछे चल रहे एक अन्य एसआई का रिवाल्वर लेकर फोटो खिंचवाया। उक्त प्रकरण की किसी ने मोबाइल से क्लिप बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल होकर चर्चा का विषय बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed