{"_id":"5cfaac53bdec22073a5fec3d","slug":"15599319815-muzaffarnagar-news120","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट से आहत व्यापारी ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लूटपाट से आहत व्यापारी ने दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। पुरकाजी के रेडीमेड व्यापारी को नशीला पदार्थ सूंघाकर बदमाशों ने हजारों की नगदी लूट ली। अगले दिन घर वापस पहुंचे व्यापारी ने सदमे में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली।
पुरकाजी की एक कालोनी निवासी युवक की कस्बे के बाजार में रेडीमेड कपड़े की दुकान है। परिजनों के अनुसार बुधवार को वह करीब 50 हजार रुपये लेकर मुजफ्फरनगर सामान खरीदने गया था। रास्ते में बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सूंघाकर उसकी नगदी लूट ली। बदमाश उसे खतौली के निकट बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए। व्यापारी अगले दिन बृहस्पतिवार को किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को आप बीती सुनाई। जिसे लेकर उसकी परिजनों से नोकझोंक भी हुई। व्यापारी को इतना सदमा लगा कि उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ जाने पर परिजन मुजफ्फरनगर में एक डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी है।