{"_id":"5cfaac50bdec22076f5129fc","slug":"155993197718-muzaffarnagar-news111","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुजडू में नाले में मिली युवक की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सुजडू में नाले में मिली युवक की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। शहर के मेरठ रोड स्थित गांव सुजड़ू के नाले में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान मूल रूप से अलीगढ़ निवासी के रूप में हुई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजड़ू में मेरठ रोड स्थित चमन मार्केट के बाहर स्थित नाले में शुक्रवार सुबह एक युवक की लाश मिली। राहगीरों की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया। एसएसआई अक्षय शर्मा ने बताया कि शव की पहचान जिला अलीगढ़ निवासी मुकेश (38) के रूप में हुई है। मुकेश फिलहाल गांव सुजड़ू में किराए के मकान में रहकर किसी फैक्टरी आदि में काम करता था। शव करीब दो दिन पुराना है, जिस पर किसी भी तरह की चोट आदि के निशान नहीं हैं। शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद उसकी मौत के कारणों का पता चल पाएगा। परिजनों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।