{"_id":"5cfaab81bdec2206fd72d81e","slug":"15599317701-khatauli-news10","type":"story","status":"publish","title_hn":"चितौड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, गोलियां चली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चितौड़ा में दो पक्षों में संघर्ष, पथराव, गोलियां चली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। धार्मिक स्थल के विवाद को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश में एक समुदाय के दो पक्षों में संघर्ष हो गया। धारदार हथियार, पथराव के साथ जमकर फायरिंग हुई। इसमें पिता और पुत्र गोली लगने से घायल हो गए, जबकि एक अन्य को चोटें आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में तनाव के मद्देनजर पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव चितौड़ा में कुरैशी समाज के जुनेद पुत्र शमशाद और आबाद पुत्र अखलाक के घर बराबर में हैं। गांव में धार्मिक स्थल को लेकर इन परिवारों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार की देर रात दोनों पक्षों में धार्मिक स्थल के विवाद में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। देखते ही देखते धारदार हथियार चले और जमकर पथराव हुआ। फायरिंग भी की गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाठियां फटकार करके भीड़ को खदेड़ा और बमुश्किल स्थिति को संभाला। गोली लगने से शमशाद पुत्र रशीद व उसका पुत्र मुर्तजा घायल हो गए। इसके अलावा तीसरा साहिल पुत्र दिलशाद भी हमले में घायल हो गया। पुलिस ने तुरंत घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रुप से घायल तीनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक पक्ष के जुनेद पुत्र शमशाद ने इलियास, शहजाद, नौशाद व दिलशाद पुत्रगण तारीफ, शहनजर पुत्र नफीस, तालिब पुत्र नौशाद, सुलेमान, उस्मान पुत्र इशत्याक, फरमान पुत्र इफ्तखार, गुलसनव्वर पुत्र इलियास, समंद व हसीन पुत्रगण दिलशाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया, जबकि दूसरे पक्ष से आबाद पुत्र अखलाक, सुभानी, नूरआलम पुत्रगण कल्लू, आसमोहम्द पुत्र मुनसी, एसकाम पुत्र एहसान, अमजद पुत्र हमीद, इस्लाम पुत्र साजिद, शहजाद पुत्र इरशाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गांव चितौड़ा में हुए संघर्ष के मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव में सुरक्षा की दृष्टि से पीएसी व पुलिस बल तैनात कर दिया है। फिलहाल गांव में शांति है। शीघ्र ही नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - संतोष कुमार त्यागी, इंस्पेक्टर, जानसठ।
विज्ञापन
भाजपा नेता पर गोली मारने का आरोप
जानसठ। पीड़ित जुनेद ने आरोप लगाते हुए बताया कि दिलशाद भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष है, जो गांव में सरकार होने का रौब गालिब करता रहता है। दिलशाद ने अपने परिजनों के साथ मिलकर धारदार हथियारों से हमला किया तथा शमशाद व मुर्तजा को गोली मारकर जान से मारने की कोशिश की है।