फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   फरीदाबाद में चोरी करते धरा गया मुख्य आरोपी

फरीदाबाद में चोरी करते धरा गया मुख्य आरोपी

Thu, 30 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
फरीदाबाद में चोरी करते धरा गया मुख्य आरोपी
मुजफ्फरनगर। शहर के सरकुलर रोड पर विगत 17 मई को दिनदहाड़े भीड़ के सामने गांव दौलतपुर निवासी मोहित की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी फरीदाबाद में चोरी करते धरा गया है। पुलिस अब उसका ट्रांजिट रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित रेशु विहार चौक पर विगत 17 मई की दोपहर सिखेड़ा क्षेत्र के गांव दौलतपुर निवासी मोहित पुत्र दीपचंद की बाइक सवार तीन युवकों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी थी। पिता दीपचंद ने गांव जड़ौदा निवासी पारस उर्फ मालू व आकाश और गांव लच्छेड़ा निवासी लविश उर्फ लंगड़ा के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीनों हत्यारोपी चर्चित रोहित उर्फ सांडू गैंग के शूटर्स बताए जा रहे हैं। दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच हुए इस दुस्साहसिक हत्याकांड में तीनों आरोपी नामजद होने के बावजूद थाना पुलिस की गिरफ्त से दूर रहे। पुलिस हत्यारोपियों की धरपकड़ के प्रयास के दावे करती रही और विगत 25 मई को लच्छेड़ा निवासी लविश उर्फ लंगड़ा ने पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। वहीं सूत्रों के अनुसार, मुख्य हत्यारोपी पारस उर्फ मालू बुधवार को हरियाणा के फरीदाबाद जनपद में चोरी करते पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। थाना पुलिस अब मुख्य हत्यारोपी पारस उर्फ मालू का ट्रांजिट रिमांड लेने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed