फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मिलाना में दुकानदार से मांगी रंगदारी

मिलाना में दुकानदार से मांगी रंगदारी

Thu, 30 May 2019 12:23 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मिलाना में दुकानदार से मांगी रंगदारी
मुजफ्फरनगर। गांव मिमलाना में दुकानदार से 25 हजार की रंगदारी की मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने दुकान में घुसकर तोड़फोड़ करते हुए दुुकानदार पर भी हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट की गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के गाोंव मिमलाना निवासी अली अहमद ने तहरीर देकर बताया कि उसका बेटा दानिश परचून की दुकान करता है। बुधवार सुबह गांव के ही दो दबंग दुकान पर पहुंचे और उससे 25 हजार रुपये रंगदारी की मांग की। विरोध करने पर आरोपी दुकान में घुस गए। दानिश से मारपीट करते हुए दुकान में भी तोड़फोड़ कर दी। शोर मचाने पर दानिश की मां हुस्नआरा व भाई शहजाद व जीशान उसे बचाने पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। महिला से बदसलूकी करते हुए उसके कपड़े भी फाड़ डाले। सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed