{"_id":"5ceed36cbdec22078775c94d","slug":"15591556112-muzaffarnagar-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का आरोप लगा युवक की धुनाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ का आरोप लगा युवक की धुनाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तितावी। गांव बुड़ीना कलां में दुकान पर खड़े युवक की छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए युवती और उसके परिजनों ने जमकर धुनाई कर दी। हंगामा बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बुड़ीना कलां निवासी उपेंद्र बुधवार शाम गांव में ही परचून की दुकान पर खड़ा था। उसी समय एक युवती दुकान पर पहुंची और युवक पर दो दिन पूर्व छेड़छाड़ किए जाने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ जड़ दिए। शोरशराबा होने पर पास ही स्थित युवती के घर से उसके परिजन भी निकल आए। उन्होंने भी युवक की जमकर धुनाई कर दी गई, जिससे उसका सिर भी फट गया। लहूलुहान युवक किसी तरह बचकर घर पहुंचा, जिसे देख उसके परिजन भी मौके पर जा पहुंचे। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ, जिसमें युवती पक्ष ने युवक पर तमंचे से फायरिंग करने का भी आरोप लगाया। ग्रामीणों ने बामुश्किल दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत किया, जिसके बाद घायल उपेंद्र को लेकर परिजन थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। देर शाम तक मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई थी। एसओ क्षितिज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।