फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सड़क पर कार की नंबर प्लेट बदलते युवकों को पकड़ा

सड़क पर कार की नंबर प्लेट बदलते युवकों को पकड़ा

Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर कार की नंबर प्लेट बदलते युवकों को पकड़ा
खतौली (मुजफ्फरनगर)। गाजियाबाद के थाना भौजपुर क्षेत्र के रहने वाले दो युवक अल्टो कार से बुधवार की सुबह अपनी रिश्तेदारी में गांव अंतवाड़ा आए थे। गांव अंतवाड़ा में अपने रिश्तेदारी से रुपये लेकर दोनों वापस कार से गाजियाबाद जाने के लिए निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों युवक कार को सड़क पर खड़ी कर उसकी नंबर प्लेट बदलने लगे। लोगों ने शक होने पर इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। इसकी खबर मिलने पर गांव अंतवाड़ा के ग्राम प्रधान और युवकों के रिश्तेदार थाने पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया कि कब्जे में ली गई कार के कागजातों और युवकों के बारे में थाना भौजपुर से जानकारी की जा रही है। यदि दोनों युवक अपराध से ताल्लुक नहीं रखते हैं तो पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed