{"_id":"5ceed344bdec22078f24dba8","slug":"15591555729-muzaffarnagar-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी मेरिज सर्टिफिकेट बनाकर किया शोषण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फर्जी मेरिज सर्टिफिकेट बनाकर किया शोषण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। अलमासपुर के युवक ने शहर निवासी युवती को मूल निवास प्रमाणपत्र बनवाने का झांसा देकर उससे शादी रजिस्ट्रेशन पत्र पर हस्ताक्षर कराकर फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवा लिया। इसके बाद आरोपी उक्त सर्टिफिकेट के आधार पर युवती को ब्लैकमेल करते हुए रुपये ऐंठने लगा। विरोध करने पर पीड़िता को घर से उठा ले जाने की धमकी दी गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
शहर निवासी युवती ने बताया कि उसे मूल निवास प्रमाणपत्र की जरूरत थी, जिसके लिए वह गांव अलमासपुर निवासी पंकज पांचाल से मिली थी। उसने प्रमाणपत्र बनवाने के लिए कुछ कागजात पर हस्ताक्षर करा लिए। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती के अपनी पत्नी होने का दावा करते हुए उसे फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट दिखाया, जिस पर युवती के हस्ताक्षर भी थे। इसके बाद आरोपी उक्त मैरिज सर्टिफिकेट वायरल कर देने की धमकी देते हुए युवती को ब्लैकमेल कर उससे रुपये ऐंठने लगा। युवती के विरोध करने पर आरोपी ने उसे जबरन घर से उठा ले जाने की धमकी दे डाली। आरोपी के डर से वह पिता के साथ घर से आने-जाने लगी तो उसके साथ पिता के सामने ही बदसलूकी की गई। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती ने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट से धोखे से साइन कराकर ब्लैकमेल करने व शोषण का आरोप लगाया है, जिस पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।