फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस पर हमला

हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस पर हमला

Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस पर हमला
हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस पर हमला
विज्ञापन

छपार (मुजफ्फरनगर)। गांव रामपुर में शनिवार दोपहर 20 से अधिक हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस रुकवाकर उसमें बैठे छात्र-छात्राओं पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दो छात्राओं समेत दस छात्र घायल हुए हैं, जिनमें एक की हालत गंभीर है। हमले के बाद चालक बस लेकर सीधे स्कूल पहुंचा और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को घटना से अवगत नहीं कराया। शाम को हमले में घायल हुए एक छात्र के परिजनों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी, जिसके बाद घटना की जानकारी लगी। पुलिस घायलों का मेडिकल कराते हुए हमलावरों की तलाश कर रही है।

शहर के रुड़की रोड स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल की बस शनिवार दोपहर करीब एक बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद हाईस्कूल से इंटर तक के 22 छात्र-छात्राओं को लेकर उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी। स्कूल बस को चालक राजपाल चला रहा था। जैसे ही यह बस गांव रामपुर में पहुंची, वहीं के 20 से अधिक युवक लाठी-डंडे लेकर बस रुकवाकर उसमें घुस गए और छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया। हमले में बस में मौजूद दो छात्राएं ईशा व श्रुति के साथ ही परम, उज्ज्वल, तुषार, आदिल, हर्ष, मयंक, दिव्यांशु व युगांक घायल हो गए। हमले में सिर फटने से युगांक गंभीर रूप से घायल हो गया। हमले के बाद हमलावर वहां से फरार हो गए, जिसके बाद चालक बस लेकर वापस स्कूल पहुंचा और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी, लेकिन स्कूल प्रबंधन ने घटना को दबाते हुए पुलिस को इससे अवगत कराना मुनासिब नहीं समझा और घायल छात्र-छात्राओं को वहीं उपचार देकर फिर से घर भेज दिया। उधर, सिर फटने से लहूलुहान छात्र जब घर पहुंचा तो परिजन उसे लेकर छपार थाने पहुंचे और घटना की तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी मिली। युगांक के परिजनों ने तीन युवकों को नामजद करते हुए कई अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंस्पेक्टर एचएन सिंह ने बताया कि स्कूल बस में घुसकर कुछ युवकों ने छात्र-छात्राओं से मारपीट की है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed