{"_id":"5ce98c99bdec220774414a48","slug":"155880980214-muzaffarnagar-news100","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीखते रहे खौफजदा छात्र-छात्राएं, तमाशबीन रहे ग्रामीण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चीखते रहे खौफजदा छात्र-छात्राएं, तमाशबीन रहे ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीखते रहे खौफजदा छात्र-छात्राएं, तमाशबीन रहे ग्रामीण
छपार (मुजफ्फरनगर)। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर में पब्लिक स्कूल की बस पर हमले के दौरान हमलावरों ने बस में घुसकर चालक राजपाल को भयभीत करते हुए करीब पांच से छह मिनट तक छात्र-छात्राओं के साथ जमकर मारपीट की। अचानक हुए हमले से बस में मौजूद छात्र-छात्राएं खौफजदा होकर चीखते हुए मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन हमलावरों के डर से मौके पर मौजूद ग्रामीण दूर खड़े तमाशबीन बने रहे। जमकर मारपीट करने के बाद हमलावर बस चालक व छात्र-छात्राओं को धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए, जिसके बाद चालक स्कूल बस को लेकर वापस रुड़की रोड स्थित हिमालयन पब्लिक स्कूल पहुंचा और प्रबंधन को घटना की जानकारी दी। यदि चालक पास ही स्थित पुलिस चौकी पर या डायल-100 को सूचना दे देता, तो हमलावर पकड़े भी जा सकते थे। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद हिमालयन पब्लिक स्कूल प्रबंधन ने भी कोई कार्रवाई करने के बजाए घटना को दबाते हुए रफा-दफा कर दिया।
कुछ दिन पूर्व रामपुर के युवक से हुआ था विवाद
छपार। स्कूल बस पर हमले की घटना के बाद शनिवार शाम थाने में तहरीर देने पहुंचे घायल छात्र युगांक निवासी गांव कुतुबपुर ने पूछताछ में बताया कि छपार निवासी लवी नामक छात्र से कुछ दिन पूर्व रामपुर के एक युवक की कहासुनी हुई थी। इसे लेकर उक्त युवक ने छात्र लवी को अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। घायल छात्र ने आशंका जताई कि संभवत: इसी रंजिश में स्कूल बस में घुसकर छात्र-छात्राओं पर हमला किया गया। हालांकि शनिवार को छपार निवासी लवी स्कूल नहीं आया था, जिसके चलते वह बच गया। यदि वह स्कूल बस में होता तो संभवत: हमलावर उसके साथ बड़ी घटना घटित कर सकते थे।
हिमालयन पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव रामपुर में स्कूल बस में घुसकर कुछ युवकों ने छात्र-छात्राओं से मारपीट की है। चूंकि घटना रामपुर में हुई, जिसके बाद घायलों के अभिभावकों से वार्ता की गई थी। इसमें उन्होंने अपने स्तर से घटना की तहरीर देने की बात कही थी, जिसके चलते स्कूल प्रबंधन की तरफ से पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। हमलावर बाहरी थे, जिनसे संभवत: किसी छात्र का कोई विवाद हुआ हो, जिसके चलते घटना को अंजाम दिया गया।