{"_id":"5ce98c85bdec22072f0a0a05","slug":"155880978314-muzaffarnagar-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। तितावी में छतैला मोड़ पर दस दिन पूर्व मुर्गा व्यापारियों को बंधक बनाकर गाड़ियां लूटने वाले गिरोह के दो लुटेरों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। दो अन्य लुटेरे फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। लूटी गईं दोनों गाड़ियों के साथ ही मुर्गे बिक्री के 50 हजार रुपये और असलाह बरामद किया गया है।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि विगत 17 मई को बदमाशों ने तितावी के छतैला मोड़ पर बुलंदशहर और गंगोह के मुर्गा व्यापारियों को बंधक बनाकर उनसे लाखों कीमत के मुर्गों से लदीं दो गाड़ियां व मोबाइल लूट लिए थे। एसएसपी ने बताया कि शुक्रवार रात एसओ तितावी क्षितिज कुमार ने टीम के साथ चेकिंग के दौरान लड़वा मोड़ पर मौजूद चार संदिग्ध लोगों को रोका तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए अहतेशाम पुत्र इंतजार व जान मोहम्मद उर्फ जानू पुत्र मांगा निवासी कुल्हेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि हफीज पुत्र कय्यूम व जीशान पुत्र यूसुफ निवासीगण कुल्हेड़ी मौके से फरार हो गए।
पकड़े गए युवक पूछताछ में शातिर लुटेरे निकले, जिन्होंने छतैला मोड़ से व्यापारियों को बंधक बनाकर मुर्गों से लदी दो गाड़ियां लूटने के साथ ही शामली जनपद में भी इसी तरह की दो वारदातों को अंजाम देना कबूल किया। लुटेरों के पास से दो तमंचे-कारतूस, लूटा गया टाटा मेजिक व बोलेरो पिकअप, मोबाइल व लूूटे गए मुर्गों की बिक्री से आए 50 हजार रुपये भी बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि रमजान माह में मीट की अच्छी खपत को देखते हुए कुल्हेड़ी के चारों लुटेरों ने मुर्गे लूटने की साजिश रची थी। जिसके बाद से उन्होंने कई घटनाओं को अंजाम दिया।