{"_id":"5ce98ba0bdec220709710694","slug":"155880955419-muzaffarnagar-news115","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली कहासुनी पर किया मकान मालिका पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मामूली कहासुनी पर किया मकान मालिका पर हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। मामूली कहासुनी पर किराएदार ने मकान मालिक पर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से तीन आरोपियों को पकड़ लिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांधी कॉलोनी निवासी सचिन गुप्ता ने बताया कि उसके घर में ऋषिपाल किराएदार है। पीड़ित के अनुसार, शनिवार सुबह किराएदार से उसकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। इस पर आरोपी ने अपने साथी बिजेंद्र त्यागी और उसके बेटे अजय को बुलाकर गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने सचिन पर हमला कर दिया। बेटे को बचाने पहुंची मां के साथ भी हमलावरों ने मारपीट कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों हमलावरों को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद सचिन गुप्ता की तहरीर पर मामला दर्ज करते हुए तीनों का शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया गया। उधर, शहर कोतवाली पुलिस ने इंस्पेक्टर अनिल कपरवान के निर्देश पर चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गैंगस्टर में निरुद्ध किया है। आरोपियों में मोहल्ला खालापार निवासी सोनी उर्फ शावेज पुत्र शाकिर, सरताज कुरैशी पुत्र इकराम और इनाम कुरैशी पुत्र शरीफ शामिल हैं।