{"_id":"5ce98b99bdec22070264c360","slug":"155880954718-muzaffarnagar-news79","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी संपतियों पर पोस्टर लगाने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सरकारी संपतियों पर पोस्टर लगाने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर लगाने पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मुजफ्फरनगर। सरकारी संपत्तियों पर पोस्टर, बैनर, हैंडबिल लगाने के मामले में 18 चालान काटे गए हैं, जबकि लोक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। डीएम ने नगर में स्वच्छ वार्ड चैंपियनशिप कराने की भी घोषणा की है।
शनिवार को डीएम अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान में मैसर्स निर्मला सेल्स कॉरपोरेशन पटेल रोड गांधी नगर के खिलाफ 10 चालान, मेसर्स मूलचंद, सुधीर कुमार प्रकाश चौक के विरुद्घ छह चालान तथा मेसर्स संजय इलेक्ट्रिकलस के दो चालान अलग-अलग स्थानों पर सरकारी संपत्तियों पर होर्डिंग, बैनर हैंडबिल लगाने पर काटे गए। इसी प्रकार पांच फर्मों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्तियों के नुकसान पहुंचाने पर संचालक दक्ष कांप्टीशन केयर प्रकाश चौक, संचालक प्रयास एकेडमी साउथ सिविल लाइन, संचालक गुप्ता क्लासेस साउथ सिविल लाइन, संचालक सर्वोदय प्रशिक्षण संस्था तथा संचालन एजुकेशन हाउस के विरुद्घ संबंधित थानों में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। उधर, कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में सफाई नायकों, पालिकाकर्मी व प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में नगर मजिस्ट्रेट अतुल कुमार ने कहा कि शहर को पांच जोन में बांटकर जोनवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएम ने शहर को और अधिक स्वच्छ करने के लिए वार्डवार स्वच्छता प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसके लिए नगर पालिका द्वारा मानक निर्धारित कर कार्रवाई की जाएगी। सफाई व्यवस्था के आधार पर वार्डों को श्रेणियों में बांटा जाएगा, फिर उन्हें अगली श्रेणी में लाने के लिए प्रयास किया जाएगा। अस्थायी डलावघरों को खत्म किया जाना है। यदि डलावघरों पर गोबर डाला जा रहा है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। बैठक में एसडीएम सदर कुमार धर्मेंद्र, प्रभारी अधिकारी नगर निकाय अजय अम्बष्ट, ईओ ओम गिरि, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. आरएस राठी, आदि मौजूद रहे।
28 मई को लगेगी पेंशन अदालत
मुजफ्फरनगर: जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के निर्देश पर 28 मई को सुबह 11 बजे पेंशनर दिवस/अदालत का आयोजन जिला पंचायत सभागार में किया जाएगा। डीएम ने बताया कि पेंशनर दिवस/अदालत में विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए पेंशनरों की समस्या का निवारण कराने के लिए वरिष्ठ कोषाधिकारियों को समन्वयक बनाया गया है।